HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

परीक्षा देने 25 किमी दूर से पहुंच रहे विद्यार्थी

सकरी. लाखासार हाईस्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस सत्र भी परीक्षा देने के लिए 25 किमी दूर गांव से सकरी आना पड़ रहा है। माध्यमिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में हाईस्कूल में 672 हायर सेकेंड्री में 236 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए सकरी परिक्षेत्र में एक अतिरिक्त उपकेंद्र बनाया गया है। बचनबाई ढाल सुंदर शाउमा स्कूल सकरी परीक्षा केंद्र के साथ ही इस सत्र से बहुउद्देशीय विद्या मंदिर दूसरी बटालियन सकरी को भी बोर्ड ने उपकेंद्र बनाया है।

एमके मिश्रा व श्रीमती बी दवे ने बताया कि बचनबाई बाल सुंदर शास. उमा स्कूल सकरी, शा. हाईस्कूल लाखासार, सशिमं सकरी, दी गार्जियन गाइड स्कूल सकरी, पं. रामखिलावन उमा स्कूल सकरी, बहुउद्देशीय विद्या मंदिर दूसरी बटालियन सकरी, जनभागीदारी हाईस्कूल कन्या स्कूल सकरी, हाईस्कूल चिचिरदा, हाईस्कूल लोखंडी में अध्ययनरत 672 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं 236 विद्यार्थी हायर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं।

लाखासार हाईस्कूल के दूरस्थ अंचल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्या को बोर्ड ने ध्यान नहीं दिया है। सकरी के मुख्य परीक्षा केंद्र शास. स्कूल में परीक्षार्थी बरामदे में परीक्षा दे रहे हैं। यहां कमरे की कमी के चलते खपरापोश स्कूल भवन को लेंटर युक्त बनाने व अतिरिक्त कमरे की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सीपत स्कूल बना 5 स्कूलों का परीक्षा केंद्र

शासकीय उमाशा सीपत को पांच स्कूलों का मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें सीपत, आदर्श इंदिरा बाल मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, शास.जनभागीदारी , ललितराम नवाडीह, अय्युब खान मचखंडा शाला शामिल हैं। इस बार हायर सेकेंड्री में कुल 99 छात्र-छात्राएं व हाईस्कूल परीक्षा 217 छात्र -छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

12 वीं की परीक्षा शांतिपूर्वक प्रारंभ

कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। नगर के विभिन्न स्कूलों में छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें शाउमाशा बालक परीक्षा केंद्र में 244 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें कन्या स्कूल की 98 छात्राएं, विष्णु उमाशा खम्हरिया के 28, स्वाध्याय 33 व पत्राचार के 25 छात्र शामिल हुए। इसी तरह शाकउमा स्कूल में 145 छात्रों में से 140 परीक्षा में बैठे। इसमें शाउमा स्कूल बालक के 108 छात्र व सशिमं के 37 छात्र थे। इसी प्रकार अभा वनक उमा स्कूल के 238 छात्र परीक्षा में बैठे। पहले दिन हिंदी सामान्य का पेपर हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: