HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

बिलासपुर. देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों समेत दो युवकों को शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सीटा, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गीतांजलि सिटी में भी एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।

एडिशनल एसपी बीएन मीणा को सूचना मिली कि टिकरापारा के एक मकान में तीन युवतियां किराए पर रहती हैं। उनका चाल-चलन संदिग्ध है। उनके घर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच के आरक्षक बलबीर, हेमंत सिंह, जितेश व अशोक को मकान पर नजर रखने के लिए कहा। क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें सूचना दी कि युवतियां देह व्यापार संचालित कर रही हैं।

इस पर उन्होंने टीम को साथ लेकर देर रात दबिश दी। यहां रहने वाली तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा करगीरोड अंतर्गत ग्राम मानपुर के सरपंच 32 वर्षीय रविंद्र सिंह और लोरमी के ब्रिजेंद्र सिंह परिहार (32) को पुलिस ने पकड़ लिया।

उनके पास से एक बाइक, 5 मोबाइल व कुछ रकम बरामद की गई है। उन्हें पकड़कर पुलिस सिटी कोतवाली लेकर पहुंची। उनके खिलाफ धारा 3,4,5 सीटा-पीटा एक्ट के तहत अपराध कायम कर आज सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

स्टूडेंट बनकर लिया किराया से

टिकरापारा स्थित मकान एसईसीएम कुसमुंडा के एक कर्मचारी की है। मकान मालिक कुसमुंडा में रहते हैं। तीनों युवतियों ने उनसे स्टूडेंट बनकर किराया लिया था। इसके बाद देह व्यापार संचालित करने लगे थे।

महिला ने किया था फोन

टिकरापारा निवासी एक महिला ने फोन पर पुलिस को मकान में चल रहे गोरखधंधे की जानकारी दी। युवतियों के चाल-चलन व वहां आने-जाने वाले लोगों को देखकर ही उसे संदेह हुआ। आखिरकार पुलिस की दबिश में इसका खुलासा हो गया।

चेक किए जा रहे कॉल डिटेल

एएसपी श्री मीणा ने युवतियों से जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल चेक करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद देह व्यापार में शामिल अन्य सफेदपोश लोगों के भी गिरफ्त में आने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि युवतियों के लिए शहर के कुछ लोग दलाल की भूमिका में थे। कॉल डिटेल की मदद से उनका भी पर्दाफाश हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: