HomeNewsNational National

राष्ट्रपति भवन,पीएम आवास में पानी कम

नई दिल्लीहरियाणा के यमुना में कम पानी छोड़ने के कारण शनिवार को राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री के सरकारी आवास सहित दर्जनों केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के यहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि एनडीएमसी, दिल्ली कैंट, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली सहित चंद्रावल और वजीराबाद जल संयंत्र से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही।

कई इलाकों में असर

यमुना में पानी घटने के कारण कई दिनों से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकारी आवास और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आवास पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक पूरी मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और कैंट एरिया में जलापूर्ति तभी सामान्य हो सकेगी जब हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़े।

दिल्ली जल बोर्ड के मेंबर (जल) आर.के. गर्ग ने भास्कर को बताया कि शनिवार को यमुना का जलस्तर 672.7 फीट दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह 672.8 फीट था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक यह सामान्यत: 674.5 फीट होना चाहिए। चंद्रावल जल संयंत्र की क्षमता 105 एमजीडी और वजीराबाद जल संयंत्र की क्षमता 124 एमजीडी है लेकिन यमुना में पौने दो फीट पानी घटने से इन दोनों संयंत्रों में 60 एमजीडी पानी कम हो गया है।

गर्ग के मुताबिक कई बार आग्रह के बावजूद हरियाणा सरकार कोई आश्वासन नहीं दे रही। यह मामला दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संज्ञान में लाया जा चुका है। हालांकि दीक्षित से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: