जालंधर. जोश, जुनून और जज्बे के साथ एमजीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टूडैंट्स ने 48वें खेल समारोह में विभिन्न खेलों में जीत हासिल की। दो दिवसीय इस खेल समारोह का आगाज कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. अमित कोट्स ने किया। उन्होंने स्टूडैंट्स की तरफ से किए गए मार्च पास्ट से सलामी ली और खेल समारोह को ओपन करने की घोषणा की।
पहले दिन करवाई गई गेम्स में गल्र्स की 50 मीटर, 100, 200 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके साथ ही चाटी दौड़, तीन टांगों वाली दौड़, सैक रेस, रिले रेस, लंबी छलांग कंपीटिशन भी करवाए गए। इसके साथ ही लड़कों की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ शॉटपुट कंपीटिशन भी करवाया गया। दूसरे दिन की अध्यक्षता एमजीएन एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन गुरिंदर सिंह नरूला ने की। उन्होंने स्टूडैंट्स को सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।
चेयरमैन नरूला ने कहा कि स्टूडैंट्स को आगे बढ़ने तथा मुकाबलेबाजी के लिए प्रेरित करने में खेलों का अहम योगदान है। वर्ष 2007-08 के लिए हरप्रीत सिंह व कचन बाला को सवरेत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। समारोह में ट्रस्ट के सदस्य रमणीक सिह कालड़ा, प्रिंसीपल डॉ. इंद्रदेव नंदरा, दीदार सिंह मांगट, सुरजीत सिंह वालिया, जीएस सिद्धू, मनोरमा सिद्धू, सतवंत कौर, जसपाल कौर गिल, किरन मेहत्ता, डीके सग्गू, डीके जोशी, बलदेव कौर, मीनाक्षी भारद्वाज व अन्य उपस्थित रहे। खेलों में कॉलेज की डीपीई आरती नंदा का विशेष सहयोग रहा। लैक्चरर डॉ. हरजीत कौर व सुरिंदरजीत कौर ने मंच संचालन किया।