जालंधर. ग्रेजुएट लोग अब यूके के लिए परमानैंट इमीग्रेशन पा सकेंगे। यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। कैनविंग्स की डायरैक्टर डायमंड सोढी ने बताया यूके ने अपने इमीग्रेशन रूल्स में कुछ बदलाव किए हैं।
इसके अनुसार यूके जाने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है, वर्क एक्सपीरियंस व बैंक बैलेंस शो करने की जरूरत नहीं। टीयर वन बेस्ड सिस्टम के अंतर्गत अगर ग्रेजुएशन इंग्लिश मीडियम में है तो आईलेट्स जैसे टैस्ट भी नहीं देने होंगे। शादीशुदा ग्रेजुएट अपनी फैमिली के साथ यूके जा सकेंगे।
यूके इमीग्रेशन की इस सिस्टम के अंतर्गत एप्लीकेशन 1 अप्रैल से ली जाएंगी। इस मौके पर कैनविंग्स की मैनेजर व को-आर्डीनेटर नेहा भी मौजूद थीं।