रोपड़. शनिवार सुबह रोपड़-चंडीगढ़ मार्ग पर सोलिखयां गांव के निकट ट्रक और एसेंट कार में भिड़ंत से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। मृतकों की पहचान अवतार सिंह, जसजीत कौर पत्नी अवतार सिंह, परमिंदर कौर पत्नी स्व. सरबजीत सिंह सभी निवासी रणजीत एवेन्यू अमृतसर व सुरजीत कौर पत्नी हरबंस सिंह निवासी गांव माहल (अमृतसर) के रूप में हुई है।
चारों चंडीगढ़ स्थित रिश्तेदारी में भोग पर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसेंट कार सामने से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसा सुबह साढ़े दस बजे हुआ, जब चंडीगढ़ की तरफ जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।