HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

शिक्षा में रोल मॉडल बन सकता है पंजाब

अमृतसर‘अगर पंजाब अपना एजूकेशन सिस्टम संभाल ले, तो आत्मनिर्भर बन सकता है। यह देश के लिए रोल मॉडल होगा।’ यह बात सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गुरु नानक भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड फ्यूचर मैनेजमेंट (आईटीएफटी) की ओर से ‘एमरजिंग ट्रैंड्स एंड इनोवेटिव स्ट्रेजीज इन एजूकेशन फार इंप्लॉयमेंट’ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि इंडिया में सर्विस सेक्टर 58 फीसदी है, वहीं पंजाब में 38 से 40 फीसदी। पंजाब अगर इस गैप को खत्म कर दे, तो हर साल पंजाब के 10 हजार स्टूडेंट्स को रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हर बार जो जॉब फैस्ट चंडीगढ़ में लगाया जाता है, अगर यहां के लोग उनका साथ दें तो वह इस मेले को दो महीने के अंदर अमृतसर में लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम पॉलिसी के साथ काम करें तो अमृतसर के हर वर्ष 2200 में से 2000 ग्रेजुएट्स को नौकरी दिलाई जा सकती है।

अफसोस पत्तों को पानी दे रहे हैं

सिद्धू ने कहा कि अफसोस की बात है कि हम ग्रास रूट को पानी देने की जगह पत्तों को पानी देने में लगे हुए हैं। पंजाब में मात्र 0.9 फीसदी स्टूडेंट्स ही टैक्निकल एजूकेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जो हमारे एजूकेशन सिस्टम का बड़ा हिस्सा है।

चीप लेवल की इंप्लॉयमेंट पैदा हो रही है

डा. जयरूप सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकतर कॉलेजों में प्रिंसिपल और स्टाफ भी पूरा नहीं है। उन कालेजों में एडमिशन हो रही है। उनमें से 45 फीसदी अंक प्राप्त कर बीएड टीचर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। हम इंप्लायमेंट पैदा तो कर रहे हैं, पर वह चीप लेवल की है। जिस टीचर को खुद को नॉलेज नहीं होगी, वह किसी स्टूडेंट्स को क्या पढ़ाएगा।

अगर पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के स्टूडेंट्स और टीचर्स नोट्स पर डिपेंड रहेंगे, तो ऐसे कालेजों में यह डिग्री बंद हो जानी चाहिए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. आरएस बावा, सविंदर सिंह संधू और यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आते विभिन्न कालेजों के प्रिंसिपल उपस्थित थे। आईटीएफटी चंडीगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर गुलशन शर्मा ने कहा कि आईटीएफटी अमृतसर में 10 से 20 मार्च तक विभिन्न कालेजों के स्टूडेंट्स की तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए सिलेक्शन करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: