नई दिल्ली.टाटा मोटर्स ने शनिवार को इंडिका और सेडान इंडिगो के दाम 15,300 रुपये तक घटा दिए। एक्साइज ड्यूटी में कमी के बजट प्रस्ताव का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
इंडिका के दाम 8,500 रुपये से लेकर 14,600 रुपये तक घटे हैं। इंडिगो सीएस के दाम 12,700 से 15300 रुपये तक कम हुए हैं। स्कोडा ने भी फैबिया के डीजल वर्जन की कीमत 18 हजार रुपये तक घटा दी है।