HomeBusinessCorporate Corporate

फिल्म निर्माण में कदम रखेंगे परवेज दमानिया

मुंबई बालीवुड के फिल्म निर्माण उद्योग में कदम रखकर मशहूर उद्योगपति परवेज दमानिया ने सबको सकते में डाल दिया है।

उल्लेखनीय है कि 1990 के मध्य में विमानन क्षेत्र को निजी क्षेत्रों के लिए खोले जाने के बाद इस क्षेत्र में कदम रखकर भी उन्होंने इसी तरह सबको चकित किया था।

दमानिया ने आजम खान के साथ मिलकर इसी महीने की शुरूआत में ‘वन मोर थॉट (ओएमटी) इंटरटेनमेंट’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है।

एक साक्षात्कार में दमानिया ने कहा - ‘‘सबसे पहले हम निर्देशकों का चयन कर रहे हैं। क्योंकि फिल्म निर्माण में इन्हीं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है’’।

उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्देशकों को फिल्म के विषय और प्रकृति के चुनाव की पूरी स्वतंत्रता होगी।

दमानिया ने कहा कि निर्देशकों की फेहरिस्त में कुंदन शाह, संगीत सिवान, रवि राय, जगमोहन मुंद्रा, अश्विनी चौधरी, महेश कोठारी, टी. राजीव कुमार, शशि सुदिग्ला और अजय चंडोक शामिल हैं।

अपनी इस नई पहल के बारे में दमानिया का कहना है कि उनका यह कदम उद्यम विस्तार मात्र नहीं है, बल्कि वह समझते हैं कि बालीवुड में वैसी फिल्में नहीं बन रही हैं जसी वह बनाना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: