HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

गुफरान आजम ने टर्फ को लेकर सीएम को पत्र लिखा

भोपाल. पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता गुफरान आजम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि हॉकी एस्ट्रो टर्फ ऐशबाग स्टेडियम में बिछाएं जहां पिछले चार साल से हाकी नहीं हो पा रही है। बैतूल में टर्फ लगाने का क्या औचित्य। बैतूल में एक मात्र स्टेडियम में जहां, वालीबाल, कबड्डी, फुटबाल, रस्साकशी जैसे गेम्स होते हैं अगर टर्फ बिछा दी गई तो यह खेल कहां होंगे और फिर बैतूल में हाकी पापुलेशन भी उतनी नही हैं।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय फाइनल में: शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ने होम्योपैथी महाविद्यालय को 74 रनों से हराकर यहां खेली जा रही आयुष अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जहां उसका मुकाबला हेनीमेन होम्यो महाविद्यालय से होगा। होम्यो कालेज ने रानीदुलैया आयुर्वेद को पांच विकेट से हराया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: