HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

लुटेरों के निशाने पर है हबीबगंज

भोपाल. राजधानी में महिलाओं के साथ चेन झपटने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सबसे ज्यादा वारदात हबीबगंज इलाके में हुई हैं। हबीबगंज क्षेत्र में दो महीने में आधा दर्जन महिलाओं की चेन झपटी गई, जबकि उसके लगे शाहपुरा क्षेत्र में दो महिलाएं लुटेरों का शिकार हुईं।

इधर राज्य महिला आयोग को सक्रिय होना पड़ा है। आयोग की अध्यक्ष ने हबीबगंज टीआई को पत्र लिखकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। जनवरी और फरवरी माह में महिलाओं के साथ चेन और मंगलसूत्र झपटने की 26 वारदात हुई हैं। मार्च की शुरुआत भी लूट से हुई है।

शनिवार को ठंडी सड़क पर जहां लूट हुई, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस तैनात रहती है। हेलमेट लगाए बाइक सवार आया और महिला से चेन झपट कर ले गया। एक बार फिर पुलिस सड़कों पर आई और तनीजा सिफर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष चंद्रकांता तोमर ने बताया कि आयोग ने महिलाओं के साथ हो रही वारदातों पर चिंता जताई है। उन्होंने हबीबगंज थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कहा है कि महिलाओं के साथ लूट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि वे स्वर्ण आभूषण आदि पहने कर नहीं निकलें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: