HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आयकर में छूट: एक साल की है लोगों की खुशी

भोपाल. यदि आप बीस हजार रुपए महीना कमाते हैं तो आप अपना पूरा आयकर बचा सकते, बशर्ते साल भर में 90 हजार रुपए का निवेश कर दें। तेरह हजार रुपए मासिक आय वाले व्यक्ति को आयकर बचाने के लिए छह हजार रुपए और पंद्रह हजार वेतन वाले को तीस हजार रुपए निवेश करना होगा।

कर सलाहकारों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नजर में यह बजट एक निश्चित मासिक आय वाले मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लिए राहत देने वाला है। अब इस वर्ग को आयकर बचाने के लिए निवेश के तरीके नहीं तलाशना पड़ेंगे। आयकर सीमा एक लाख दस हजार रुपए होने पर नौ हजार रुपए से कुछ अधिक वेतन वाले व्यक्ति भी आयकर के दायरे में थे। सीमा बढ़ कर डेढ़ लाख होने पर 12,500 रुपए मासिक आय तक वाले लोग आयकर सीमा से बाहर हो गए हैं।

सीए रवि जोशी के अनुसार सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए यह खुशी एक साल से ज्यादा की नहीं है। छठवां वेतन आयोग लागू होते ही यह छूट बेमानी हो जाएगी। कर विशेषज्ञों का कहना है कि छूट की खुशी एक साल की है।

कैसे होगी कर की गणना
एक निजी कंपनी में कार्यरत सीनियर सेल्स इंजीनियर योगेश पुरी की मासिक आय 13,000 रुपए है। श्री पुरी साल भर में एक लाख 56 हजार रुपए कमाते हैं। डेढ़ लाख रुपए तक की आय पर छूट के बाद उन्हें 6000 रुपए पर दस प्रतिशत यानी 600 रुपए आयकर देना होगा। इस पर तीन प्रतिशत यानी 18 रुपए शिक्षा उपकर अलग से देय होगा। कर बचाने के लिए 6000 रुपए कर बचत योजनाओं में निवेश भी किए जा सकते हैं।

- मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव राजेश मैथिल की शुद्ध मासिक आय 15,000 रुपए महीना है यानी वह साल भर में एक लाख 80 हजार रुपए कमाते हैं। डेढ़ लाख रुपए तक की आय पर छूट के बाद उन्हें 30 हजार रुपए पर दस प्रतिशत यानी तीन हजार रुपए आयकर देना होगा। इस पर तीन प्रतिशत यानी 900 रुपए शिक्षा उपकर अलग से देय होगा।

कर बचाने के लिए तीस हजार रुपए कर बचत योजनाओं में निवेश भी किए जा सकते हैं।

- भेल में कार्यरत एचएल साहू की शुद्ध मासिक आय 20,000 रुपए महीना है वह साल भर में दो लाख चालीस हजार रुपए कमाते हैं। डेढ़ लाख रुपए तक की आय पर छूट के बाद उन्हें 90 हजार रुपए का दस फीसदी यानी 9000 रुपए आयकर और इसका तीन फीसदी यानी 270 रुपए शिक्षा उपकर के देना होंगे। 90 हजार रुपए का निवेश करने पर आयकर बचाया जा सकता है।

- कालेज प्रोफेसर डा.एमके दुबे का मासिक वेतन 25,000 रुपए महीना है। यानी वह साल भर में तीन लाख रुपए कमाते हैं। डेढ़ लाख रुपए पर आयकर की छूट के बाद उन्हें डेढ़ लाख का दस फीसदी यानी 15,000 रुपए आयकर देना होगा। इस पर तीन प्रतिशत यानी 4,500 रुपए शिक्षा उपकर भी देय होगा। यदि आप एक लाख रुपए तक बचत भी करते हैं, तब भी पांच हजार रुपए आयकर और 450 रुपए शिक्षा उपकर के देना होंगे।

एक सीमा तक यह भत्ते आय में शामिल नहीं
मकान किराया
यात्रा
मानव संसाधन विकास
वर्दी
हाउसिंग लोन के ब्याज पर भी छूट मिलती है। यह एक लाख की छूट के अलावा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: