HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

यलो फीवर

सीजनल ट्रेंड्स.यलो फीवर लंबे चले ठंड के मौसम के बाद गर्मी की दस्तक ने जहां लोगों को राहत दी है, वहीं मौसम के बदलते रंग ने हमारे रहन-सहन और लिबास पर भी असर डाला है। मौसम के बदलने से पीले रंग ने इस सीजन में दूसरे रंगों के मुकाबले बाजी मारी है। देश से लेकर विदेशों तक फिलहाल इस रंग की धूम मची हुई है।

द वेस्टर्न इफेक्ट
इस बार ऑस्कर अवार्ड समारोह में पीले रंग का काफी इस्तेमाल हुआ। फैशन डिजाइनर्स पहले ही बता चुके थे कि इस बार रेड कारपेट पर यलो फीवर सिर चढ़कर बोलेगा। फैशन कोऑर्डिनेटर पेटी फॉक्स के अलावा बियोंस नोल्स भी यलो ड्रेस में नजर आईं।

यलो फीवरबैंडवेगन
मौसम को देखते हुए फैशन गुरु यलो के अनोखे अंदाज को भांप चुके हैं। उन्होंने यलो ड्रेसेज, जैकेट, टॉप्स यहां तक कि सॉक्स भी डिजाइन किए हैं। ज्यादातर फैशन डिजाइनर्स के स्प्रिंग-समर कलेक्शंस में इन ड्रेसेज को देखा जा सकता है। इस रंग के फ्लोरल और डॉट्स प्रिंट भी मौजूद हैं।

साल दर साल..
पिछले साल लेक्मे फैशन वीक में बिपाशा बसु ने नरेंद्र कुमार अहमद के यलो कलेक्शन में काफी जलवे बिखेरे थे। डिजाइनर सुरीली गोयल के अनुसार पीला रंग हॉट तो है ही, इंडियन स्किन टोन पर भी ये फबता है। डिजाइनर राकेश अग्रवाल इस रंग को प्रकृति का सूचक मानते हैं लिहाजा इसके इस्तेमाल से नेचर फ्रेंडली होने की बात भी खुलकर आती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: