HomeVaamaRelationships Relationships

बनिए फेवरेट पापा

पैरेंटिंग.बनिए फेवरेट पापा अच्छा डैड होने के लिए जरूरी यह नहीं है कि आप बच्चे को कैसे पकड़ें या उसे कैसे संभालें? इसके लिए सबसे पहले आपका अच्छा पति होना जरूरी है, क्योंकि बच्चे को सबसे ज्यादा जरूरत बैलेंस्ड घर की ही होती है।

* बच्चे की पैदाइश के फौरन बाद अपने रूटीन में आने की कोशिश करें, इससे आप और पत्नी बढ़िया कपल बनेंगे।

* इसके लिए बच्चे की मां को भी कुछ वक्त देना जरूरी है, क्योंकि नवजात की अच्छी देखभाल तो मां ही करती है। इसलिए मां का हर तरह से फिट रहना जरूरी है, जिसकी काफी कुछ जिम्मेदारी आप पर यानी नए-नवेले पापा पर होती है।

* बच्चे को रात में चेंज करवाने या इसी तरह के किसी दूसरे काम के लिए आप दोनों ही उठें, तो बेहतर है। इससे बच्चे को अगर इमरजेंसी में किसी एक के साथ रहना पड़े तो दिक्कत नहीं आएगी।

* बच्चे प्यार की भाषा तो कम उम्र में समझ नहीं पाते, इसलिए वक्त-वक्त पर उन्हें प्यार का स्पर्श जरूर दें।

* किसी भी काम को बेहतर करने के लिए उसे एंजॉय करना जरूरी है। इसलिए पापा को चाहिए कि पैरेंटिंग को एंजॉय करें। वैसे भी एक बार अगर वक्त निकल गया तो दोबारा लौटकर नहीं आएगा।

* ये जानने की कोशिश करें कि बच्चे आपसे क्या चाहते हैं? यकीनन वो आपके साथ बहुत सारा वक्त गुजारना चाहते हैं। इसमें खेल, पढ़ाई, टीवी और मूवी सभी शामिल हैं, बच्चों को कहानियां सुनाएं, जू लेकर जाएं। इसके लिए अगर आप ऑफिस के वक्त को थोड़ा काट लेंगे तो सही रहेगा, कहीं ऐसा न हो कि बाद में वक्त न दे पाने का आपको अफसोस रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ved arya
Wednesday, 12th Mar 2008, 15:31
very good