Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली.विश्व के पांचवें बड़े कॉफी निर्यातक देश भारत में वर्ष 2008 के शुरुआती दो महीने जनवरी-फरवरी में कॉफी का निर्यात बढ़कर 35 हजार 877 टन हो गया। वर्ष 2007 की समान अवधि के दौरान कुल 34 हजार 37 टन कॉफी का निर्यात किया गया था।
कॉफी बोर्ड से जारी आंकड़ों के मुताबिक ‘राबस्टा कॉफी’ का निर्यात समीक्षाधीन अवधि के लिए 13 हजार 764 टन रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि के लिए निर्यात 14 हजार 113 टन रहा था। वहीं, ‘कॉफी अरेबिका’का निर्यात समान अवधि के लिए बढ़कर 10 हजार 290 टन हो गया। वर्ष 2007 की समान अवधि के लिए 8 हजार 524 टन कॉफी का निर्यात किया गया था।
इस बीच समान अवधि के लिए कॉफी का आयात पूर्व वर्ष के 3 हजार 660 टन की तुलना में बढ़कर 5 हजार 731 टन हो गया। कॉफी बोर्ड के मुताबिक जनवरी -दिसंबर 2007 के दौरान कुल 2 लाख 23 हजार 565 टन कॉफी का निर्यात किया गया। वर्ष 2006 की तुलना में यह 11 फीसदी ज्यादा है।