HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

अच्छी लगती है श्रीदेवी से तुलना

मुंबई. अच्छी लगती है श्रीदेवी से तुलना अभिनेत्री राजश्री ठाकुर का कहना है कि धारावाहिक ‘सात फेरे’ में उनके अभिनय की तुलना फिल्म ‘सदमा’ की श्रीदेवी की निभाई भूमिका से किया जाना उन्हें अच्छा लगता है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों राजश्री ‘सात फेरे’ में एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसकी याददाश्त चली गई है और इसलिए वह बच्चों जैसी हरकतें करती है। उनके प्रशंसक उन्हें इस रोल में बहुत पसंद कर रहे हैं। फिलहाल वह धारावाहिक में कुछ और समय तक इसी गैटअप में रहेंगी।

एक इंटरव्यू में राजश्री ने बताया कि वह इस रोल के लिए ज्यादा तैयारी नहीं कर पाई थीं क्योंकि इसके लिए उन्हें ज्यादा वक्त नहीं मिला। उन्होंने बताया, ‘मैंने इस भूमिका को एक चुनौती के रूप में लिया। इसके लिए ज्यादा तैयारी नहीं हो पाई क्योंकि मुझे इंटरनैट पर इससे संबंधित किताबें नहीं मिलीं। मैंने अपने भतीजे-भतीजियों के व्यवहार से काफी कुछ सीखा। चूंकि धारावाहिक में मैं एक राजस्थानी लड़की की भूमिका निभा रही हूं इसलिए मैंने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि मैं राजस्थानी लड़कियों की तरह ही घाघरा-चोली पहनूं।’

इन दिनों टीवी पर आ रहे रिएलिटी शोज के बारे में पूछे जाने पर राजश्री ने कहा कि उन्हें भी ‘झूम इंडिया’ और ‘शावा शावा’ में भाग लेने की पेशकश हुई थी, लेकिन उस समय वह व्यस्त होने के कारण इनमें भाग नहीं ले पाईं। आने वाले कुछ दिनों में वह डांस पर आधारित रिएलिटी शो ‘टिकट टू बॉलीवुड’ में अपने ठुमकों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: