bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पांच साल की नौकरी में करोड़ों की कमाई

जयपुर. सीबीआई ने जनरल इंश्योरेंस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के गणपति प्लाजा ब्रांच मैनेजर अविक गांगुली (३0) के पास करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति का पता लगाया है। गांगुली के यहां सोमवार को छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। पांच वर्ष पहले नौकरी में आए गांगुली के यहां सीबीआई की दो टीमों ने शाम 4 बजे चित्रकूट स्थित आवास और गणपति प्लाजा स्थित ब्रांच ऑफिस पर छापे मारे।

ऑफिस में १ लाख २0 हजार रुपए नकद और कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा चित्रकूट में मकान व तीन प्लॉट, गणपति प्लाजा में एक दुकान, उनके गृह नगर हुबली (बंगाल) में एक प्लॉट, १५0 ग्राम सोना, दस से ज्यादा बैंकों में खाते और एक सैंट्रो कार है। अविक कुमार गांगुली के करोड़ों कमाने की कहानी भी दिलचस्प है।

गांगुली के पिता अभय गांगुली पश्चिम बंगाल में सरकारी सेवा में एलडीसी हैं। अविक ने 2003 में जयपुर से ही नौकरी शुरू की। जीआईसी फाइनेंस का ब्रांच हैड होने के नाते उसने लोन देने में रिश्वत लेना शुरू कर दिया। साथ ही अपने पिता व जीजा के अलावा खुद के नाम से दस लाख रुपए तक के लोन लेकर उसे प्रॉपर्टी में भी निवेश किया।

छापे में ये मिला

चित्रकूट में मकान - ३0 लाख रु., चित्रकूट में दो प्लॉट - १५ लाख, महादेव नगर में फ्लैट २0 लाख, कालवाड़ रोड पर प्लॉट ६ लाख, गणपति प्लाजा में दुकान १६ लाख, कोलकाता में प्लॉट - ६.५0 लाख, ऑफिस से बरामद नकदी १.२0 लाख, सोना - १५0 ग्राम।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: