bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पैसेंजर में डकैती दो को लूटा

डबरा. आगरा से चलकर झांसी जा रही 1348 अप पैसेंजर गाड़ी को कुछ बदमाशों ने आज फिर निशाना बनाकर अनंतपैठ एवं सिमरिया ताल स्टेशनों के बीच लूट लिया। कुछ यात्रियों को कट्टा दिखाकर लूटने के बाद बदमाश सिमरिया ताल स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही कूदकर भाग निकले।

पैसेंजर गाड़ी ग्वालियर से रात 9.10 बजे झांसी के लिए रवाना हुई थी। इंजन के ठीक पीछे लगी बोगी में लगभग पंद्रह यात्री सवार थे। इनमें अनंतपैठ स्टेशन पर पदस्थ रेलवे का प्वाइंट मैन विकास रायजादा भी था जो 6470 रुपए अपने वेतन के लेकर अनंतपैठ से ही सवार हुआ था।

अभी गाड़ी सिमरिया ताल स्टेशन के नजदीक पहुंची ही थी कि बोगी में सवार दो युवकों ने कट्टा दिखाकर विकास के वेतन के रुपए और मोबाइल छीन लिया। विकास का कहना है कि इसके बाद बदमाशों ने बोगी में ही बैठे एक अन्य व्यक्ति को धमकाकर उसके पास मौजूद मोबाइल कुछ नगदी और कागजात भी निकलवा लिए। बाद में गाड़ी के सिमरिया ताल पहुंचते ही दोनों बदमाश कट्टा लहराते हुए पैसेंजर से कूदकर भाग निकले।

जीआरपी थाना प्रभारी आरबीएस भदौरिया के मुताबिक उन्हें रेलवे कर्मचारी के लूटे जाने की जानकारी मिली है जिसकी वे जांच करवा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कुछ महीने पहले इसी गाडी को लूटा गया था और उस वारदात में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: