News
International International वाशिंगटन. बुश प्रशासन भारत-अमेरिका परमाणु करार पर जल्द से जल्द निर्णय चाहती है। अमेरिका राज्य विभाग के उप प्रवक्ता टॉम केसी ने ने कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौता न सिर्फ दोनों देश बल्कि पूरी दुनिया के हित में है।
उन्होने कहा कि अमेरिकी सरकार को पता है कि भारत सरकार आपसी राजनीति के कारण समझौते पर जल्द फैसला नहीं कर पा रही है। लेकिन हमें विश्वास है कि वे जल्द ही यह मामला सुलझा लेगी।
टॉम केसी ने कहा कि अगर हम यह मौका चूक जाते हैं तो यह दोनों देशों के लिए शर्म की बात होगी इसलिए हम इस करार पर जल्द से जल्द अंतिम रुप देना चाहते हैं।