bhaskar Web English
HomeHealth Health

उत्तर प्रदेश में 80 लाख बच्चे नेत्र रोगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के गांव और कस्बों में बच्चों में नेत्र विकार भीषण बीमारी के रुप में सामने आ रहा है। इस बीमारी के चलते बच्चों की शिक्षा-दीक्षा तो प्रभावित हो ही रही है साथ ही सामान्य जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।

पैसे के अभाव में कई बच्चों को सही इलाज भी नसीब नहीं हो पा रहा है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए अब महाअभियान की शुरुआत करने जा रहा है।

सरकारी आकड़ें बताते हैं कि राज्य में सात से चौदह वर्ष के साढ़े चार करोड़ बच्चों में से 80 लाख बच्चे किसी न किसी प्रकार के नेत्र रोग से पीड़ित है। यहां के पिछड़े गांव और कस्बों में हालात और भी बदतर हैं।

छत्रपति शाहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नेत्र विभाग के डा. अरुण ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में प्रमुख तौर से आंख संबंधी बीमारी फैल रही हैं।

समय से पता न चलने की वजह से बच्चे अपनी आंखों से महरुम होते जा रहे हैं और अब तक कुछ दिक्कतों की वजह से ऐसे बच्चों की स्थिति नहीं समझी जा पा रही थी।

बहरहाल अब बच्चों को इस हालत से उबारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेगा अभियान चलाने का फैसला लिया है। विभाग ने राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के एक लाख बीस हजार स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों की जांच और बेहतरीन उपचार का लक्ष्य रखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: