सिडनी.
कम सेक्स केवल युवाओं को ही तनाव में नहीं लाता है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक बुजुर्ग भी कम सेक्स के कारण अधिक तनाव में आ जाते हैं।
वेस्टर्न आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के ओसवाल्डो पी. अल्मेडा के नेतृत्व में हुए एक सर्वेक्षण के मुताबिक बुजुर्ग महिलाएं कम सेक्स के कारण अधिक तनाव में आ जाती हैं। सर्वे के मुताबिक इसके लिए बुजुर्ग महिलाओं में सेक्स हारमोंस जिम्मेदार हैं।
सर्वेक्षण में 71 से 89 की उम्र के 3,987 पुरुषों पुरुषों की स्वास्थ्य रपट की भी जांच की गई। इसके साथ आस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों से भी मदद ली गई।
सर्वेक्षण में पाया गया कि जिन पुरुषों में टेस्टोस्टीरोन स्तर ठीक था, उनमें तनाव कम पाया गया। लेकिन जिनमें इसका स्तर कम था, उनमें अधिक तनाव पाया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके लिए पोषक तत्वों के स्तर या दिमाग में स्थित हार्मोन भी जिम्मेदार हैं।