HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शहर के तीन पर्यटन स्थल निखरेंगे

भोपाल. राजधानी के तीन स्थानों पर पर्यटकों को लुभाने के लिए 14 लाख की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। मप्र पर्यटन विकास निगम रायल हम्माम, ताजुल मसाजिद से ताजमहल और इकबाल मैदान पर पर्यटन स्थल सर्किट बनाएगा।

केंद्र सरकार की योजना के तहत यहां नई सड़कें बनेंगी और लैंड स्केपिंग का काम होगा। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नगर निगम ने इन तीनों सर्किट के लिए अनापत्ति पत्र जारी कर दिया है। भोपाल को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थल परिपथ विकास योजना के तहत 14 लाख 13 हजार रु. स्वीकृत किए हैं। इन स्थलों के विकास का मानचित्र नगर निगम बनाएगा और विकसित होने के बाद रखरखाव भी उसके जिम्मे होगा।

रायल हम्माम: वर्धमान पार्क के पीछे स्थित इस हम्माम के एप्रोच रोड के विकास पर चार लाख 71 हजार खर्च होंगे। वर्तमान में इस हम्माम तक पहुंचने के लिए सड़क की हालत ठीक नहीं है।

ताजुल मसाजिद से ताजमहल तक: मोतिया तालाब के किनारे स्थित इन दोनों इमारतों के बीच की सड़क की लैंड स्केपिंग पर चार लाख 57 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इकबाल मैदान: मोती मस्जिद के पास स्थित इस ऐतिहासिक मैदान में लैंड स्केपिंग व पार्किग पर चार लाख 85 हजार रुपए खर्च होंगे। यहां राज्य सरकार द्वारा बनवाए गए शाहीन और इकबाल लाइब्रेरी देखने के लिए पर्यटक आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: