HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मजदूरों को लगाया चूना, हजारों ऐंठे

ब्यावरा. मुख्यमंत्री मजदूर योजना के पंजीयन कार्ड बनाने के नाम पर गरीब श्रमिकों को ठगा जा रहा है। शहर में सौ से अधिक लोगों के फर्जी कार्ड बनाकर हजारों रुपए ऐंठ लिए गए हैं। मामले की गहन जांचकर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह के एक मामले में पहले भी श्रम विभाग के लिपिक को निलंबित किया जा चुका है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पंजीयन कार्ड बनने से उत्साहित श्रमिक सोमवार को निर्माण मजदूर पंचायत संगम के जिलाध्यक्ष रामचंद्र पवैया को कार्ड दिखाने के लिए पहुंचे। यह कार्ड हुबहू असली जैसे ही हैं। जिस पर निरीक्षक भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मोहर भी लगी हुई है। योजना अनुसार पंजीयन १८ से ६क् वर्ष तक के श्रमिकों का ही किया जा सकता है, जबकि यह कार्ड ११ वर्ष के नाबालिग बच्चे से लेकर ७क् वर्षीय महिला तक के लिए जारी किए गए हैं। जिससे श्री पवैया को शक हुआ और वह कार्ड लेकर राजगढ़ स्थित जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय जा पहुंचे जहां इन्हें फर्जी होना बताया गया।

संदेह का एक और आधार यह भी रहा कि जनवरी में दिए गए आवेदनांे के कार्ड अभी तक नहीं बन सके हैं तो अचानक इतनी मात्रा में बिना आवेदन के पंजीयन कार्ड कैसे बन गए। कैसे बनाए पंजीयन कार्ड- ठगे गए मजदूर बंशीलाल, लक्ष्मीनारायण, कलाबाई, ईश्वरलाल, कमलेश, गोविंद, जगन्नाथ, मोतीलाल, रामकन्या बाई, हीरालाल आदि ने बताया कि २२ फरवरी को राजगढ़ के पुरा मोहल्ला निवासी दरयाब सिंह भिलाला स्थानीय पाषर्द को लेकर वार्ड १४ हाथीखाना और मोगिया मोहल्ले मंे आया।

उसने कहा कि वह कलेक्टर के आदेश से पंजीयन कार्ड बनाने के लिए आया है। लोगों ने पार्षद को साथ देखकर उस पर विश्वास कर लिया और पैसे देकर कार्ड बनवा लिए। भिलाला ने किसी से १५क् रुपए, किसी से २क्क् रुपए प्रति कार्ड के लिए और उन्हें फर्जी कार्ड थमा दिए। मजदूरों से कहा गया कि अब तत्काल रूप से उन्हें २ हजार रुपए मिलने लग जाएंगे इसके बाद पेंशन और अन्य लाभ भी मिलेंगे। ९क् से अधिक लोगों के नाम सामने आए हैं जो इस ठगी का शिकार हुए हैं। मजदूरों ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। टीआई रमेश डांडे ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

क्या है योजना: मप्र सरकार की योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 38 श्रेणी के मजदूरों को लाभ दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक है। पंजीयन के बाद मजदूरों को प्रसूति सहायता, बीमा सहायता, मेडिकल, दुर्घटना,छात्रवृति, विवाह अंत्येष्टि आदि के लिए सहायता दी जाती है।

सभी कार्ड फर्जी हैं

- किसी भी व्यक्ति को पंजीयन कार्ड बनाने के लिए कार्यालय से नहीं भेजा गया है। यह सभी कार्ड फर्जी हैं।- पीएस कदम, श्रम अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: