सागर. छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ¨जदा जलाकर मारने की जबलपुर की घटना के बाद सागर जिले में भी ऐसी ही एक घटना की शिकार युवती अब अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही है। सागर जिले के शाहगढ़ में १८ वर्षीय विनीता से उसके घर के बाहर सोमवार दोपहर को जग्गी, कल्लू, मनोज और दस्यू प्रजापति ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जल गई है। उसका यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रविवार को जबलपुर जिले के सिहोरा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूजा नामक नाबालिग लड़की को ¨जदा जला दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।