इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण ने राजेंद्रनगर के पास वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाने की तैयारियां कर ली हैं। संचालक मंडल (बोर्ड) की बैठक में कंसल्टेंट की नियुक्ति पर मुहर लगना है।
प्राधिकरण की स्कीम-97 (4) में बनने वाले 15 करोड़ लागत के ऑडिटोरियम के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति के टेंडर पिछले दिनों बुलाए गए थे। कुल चार प्रस्ताव आए जिनमें सबसे कम ढाई प्रतिशत फीस मे. काले एंड बक्षी ने मांगी। 7 मार्च को होने वाली बोर्ड की बैठक में इसी फर्म को कंसल्टेंसी सौंपने पर मुहर लगाई जाएगी। अध्यक्ष मधु वर्मा ने बताया कंसल्टेंट तय होने के बाद 1600 से 1800 सीट के ऑडिटोरियम की डिजाइन बनाई जाएगी। यह संभवत: शहर का सबसे बड़ा और भव्य ऑडिटोरियम होगा।