HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

चोरी की वारदात रोकने के लिए बनेगा नया सेल

जयपुर. राज्य में चोरी की बढ़ती वारदातों के सवाल पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि चोरी की वारदात रोकने के लिए स्पेशल सेल बनाया जाएगा। विधानसभा में 10 मार्च को गृहविभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान इस संबंध में रिपोर्ट पेश की जाएगी। कटारिया ने मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के बी.डी. कल्ला के सवाल पर यह जानकारी दी।

उन्होंने माना कि राज्य में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ने इस साल वाहन चोर गिरोह सहित अन्य बढ़ी वारदातों का खुलासा कर चोरी का माल जब्त किया है। बीकानेर, भरतपुर में चोरी की वारदातों का पता लगाकर पुलिस ने माल बरामद किया है।

तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी : गृहमंत्री ने बताया कि राज्य में सिपाहियों के रिक्त करीब 11 हजार पदों पर भर्ती की स्वीकृति पहले हो चुकी है। इस बार बजट में 3 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी भर्ती करने की घोषणा की गई है। इससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ऐसे घिरे गृहमंत्री

बीकानेर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को लेकर जवाब दे रहे गृहमंत्री को अन्य विधायकों ने भी उनके क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर घेर लिया। कांग्रेस के विधायक महिपाल यादव ने बताया कि इस सरकार के कार्यकाल में मंदिरों से कई मूर्तियां चोरी हुई है। इस बीच भाजपा के किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही है। राज्य से वाहन चोरी कर लोग यूपी में ले जाकर बेच रहे हैं।

सीएलजी ग्रुप में भी कई अपराधियों को शामिल कर रखा है। इस संबंध में सरकार क्या कार्रवाई कर रही है? उन्होंने बताया कि इनेलो विधायक विजय बंसल की गाड़ी भी चोरी हो गई है। इस दौरान कांग्रेस के श्रवण कुमार ने भी कहा कि उनकी गाड़ी भी पिछले दिनों चोरी हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: