जयपुर.
हम में से किसी की आंखें खूबसूरत हैं तो किसी की नाक। किसी का रंग सांवला है मगर सजने का अंदाज उसे अट्रैक्टिव बना देता है। आप चाहे जैसी भी हों लेकिन सजने-संवरने का सलीका आप को भीड़ से अलग दिखाता है। आप अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो वुमन भास्कर भी आपके साथ है। वुमन भास्कर सेलिब्रेट कर रहा है इंटरनेशनल वुमन वीक। इसके तहत हम एसएमएस कॉन्टेस्ट से चुनी गई महिलाओं का मेकओवर करवाएंगे।
उन्हे ब्यूटी ट्रीटमेंट देकर आकर्षक बनाना, उन्हें मनपसंद कपड़ों की शॉपिंग करवाने के साथ लजीज खाना और फोटोशूट भी करवाया जाएगा। मेकओवर करने में हमारा साथ देंगे स्टाइल और फैशन स्टोर जरी, पारुल ब्यूटी और स्पा सेंटर , दाना पानी रेस्त्रां और बिगबॉस स्टूडियो। साथ ही सौ अन्य विजेता जीतेंगे दानापानी रेस्त्रां की ओर से आकर्षक इनाम। तो सेलिब्रेट कीजिए वुमन वीक ढेर सारे गिफ्ट और वुमन भास्कर के साथ।