जयपुर.
क्या आप धूप और गर्मी से अपने टैरेस या गार्डन को बचाने के लिए एसबेस्टस शीट या इससे मिलता-जुलता ही कुछ लगाने के मूड में हैं तो जरा ठहरें और इधर ध्यान दें। गर्मियां आते ही कई चीजों की देखभाल करनी पड़ती है। तपती धूप से अपने घर, दीवार और टेरेस के साथ ही गार्डन को भी बचाना जरूरी हो जाता है। एसबेस्टस शीट के अलावा कई चीजें और भी हैं जो आप यहां पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको आराम देने के साथ ही घर को ट्रेंडी लुक भी देगा।
प्रिंटेड है प्रिटी
गर्मियों में अपने टैरेस को भड़कीले और गहरे रंगों से ढंकें। साथ में यदि इन गहरे रंगों के साथ लेटेस्ट और बोल्ड प्रिंट्स होंगे तो और भी अच्छा रहेगा। गहरे में भी टारटाइज या पिकॉक ब्लू, पंपकिन ऑरेंज, गोल्डन यलो और लाइम ग्रीन जैसे रंगों का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही बाजार में इन रंगों पर कई शानदार प्रिंट्स मिल जाएंगे। फ्लोरल प्रिंट, स्ट्रिप्स, पोलका डॉट्स, पेसलीस (कैरी डिजाइन) को गर्मियों के खास डिजाइंस कहा जाता है। एक से अधिक डिजाइंस को मिलाकर इस्तेमाल करें तो घर को नया और डिफ्रैंट लुक मिलेगा। गहरे रंग धूप और गर्मी को बेहतर तरीके से रोकते हैं।
इनका भी करें इस्तेमाल
इसके साथ ही हल्के फर्नीचर, कुशंस और मैट कवर्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए केन या वुडन फर्नीचर को चुनें। ये गर्मी को बढ़ने नहीं देते हैं। सुंदरता बढ़ाने के लिए मल्टीकलर की जरी बार्डर मैट्स को फ्लोर पर बिछाएं। इससे जमीन गर्म नहीं होगी और घर में ठंडक बनी रहेगी। इससे टेरेस गार्डन भी सुरक्षित रहेगा और पौधों को गर्मी से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इसमें आप किसी पुरानी बेडशीट को भी उपयोग कर सकती हैं।
कुछ खास पौध
तपती धूप में ज्यादातर पौधे मुरझा जाते हैं। ऐसे में सभी को घर के अंदर ठंडक में लगाना तो मुमकिन नहीं है। इसके लिए आप पाम या अन्य छोटे पौधों को दीवार के किनारे पर लगाएं जिससे ज्यादातर समय वे छांव में रहें। साथ ही आउटडोर गार्डन के लिए आप अस्थाई शेड भी बना सकती हैं। पौधों को अंदर लाएं तो इन्हें बालकनी के किनारे पर ही रखें। गर्मी देने के लिए हैवी लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दें स्टाइलिश लुक
पौधों को ढंकने के लिए रंग-बिरंगे छातों को रखना भी एक अच्छा ऑप्शन है। इससे स्टाइल और कंफर्ट दोनों मिलेगा।
यदि आपकी बालकनी या टैरेस बड़ा है तो बच्चों का स्वीमिंग पूल वहां रखकर जगह को ठंडा बना सकती हैं।
एक हल्की जाली या ग्रिल का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। इसे सजाने के लिए इस पर बच्चों की पेंटिंग या अन्य कोई डेकोरेटिव आइटम लगा सकती हैं।
अब घर में परेशान होने या कमरे में छिपे रहने की बजाय इन नुस्खों को अपना कर देखिए।