HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

पारिवारिक विवाद में गोली चली, एक मृत

दुर्ग. पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की सुबह जवाहर नगर में गोली चल गईं। इस घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ और आगजनी की।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जवाहर नगर हनुमान मंदिर के पास दो परिवारों के बीच मारपीट हुई। विवाद गहराने पर कुलदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें गुरुनानक नगर निवासी उनके समधी मंजीत सिंह की मौत हो गई एवं तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुलदीप की पत्नी रंजीत कौर, छोटे पुत्र हरप्रीत सिंह (24) एवं मृतक मंजीत सिंह के पुत्र जगदीश सिंह शामिल हैं। रंजीत कौर की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। पुलिस ने वह पिस्टल जब्त कर ली है, जिससे गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं।

एसएसपी दीपांशु काबरा ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ मोहन नगर थाने में धारा 302, 307, 34 आईपीसी एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पिस्टल उसके बड़े बेटे सरबजीत सिंह की निशानदेही पर आरोपी के घर से बरामद की गई।

क्या है विवाद

पुलिस के मुताबिक कुलदीप के पुत्र सरबजीत उर्फ राजा का विवाह छह साल पहले मृतक मंजीत सिंह की बेटी रंजीत कौर उर्फ रानी से हुआ था। इसके बाद से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। रानी डेढ़ माह से गुरुनानक नगर स्थित अपने मायके में रहती थी। मंगलवार को कादंबरी नगर में दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इससे विवाद बढ़ गया।

आरोपी के घर में तोड़फोड़

घटनाक्रम से गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के निवास पर धावा बोल दिया। दो दर्जन लोगों ने पहले तो घर में घुसकर जीप सीजी 07-0303 को आग के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम के दौरान घर में कोई नहीं था। आरोपी की छोटी बहू अमनदीप को घटना के बाद पड़ोसियों ने संरक्षण दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: