अजमेर. बीएसएनएल ने ब्रॉड बैंड उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा करने के लिए 1 मार्च से ‘ट्रायल ऑफर’ शुरू किया है। इसके तहत बेसिक फोन कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 15 दिनों तक फ्री ब्रॉड-बैंड कनेक्शन दिए जाएंगे। एडीएम कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल के बेसिक फोन के उपभोक्ता जो ब्रॉड-बैंड के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। उन्हें 15 दिनों की फ्री ट्रायल के लिए ब्रॉड-बैंड कनेक्शन दिया जाएगा।
यह योजना 31 मार्च तक होगी। किसी भी प्लान में ब्रॉड-बैंड कनेक्शन के लिए पंजीकरण करवाने वाले उपभोक्ताओं को केवल एक मॉड और 0.5 जीबी मुफ्त डाउन लोड की सुविधा दी जाएगी। ट्रायल ऑफर के 15 दिन बाद प्लान के मुताबिक दरें लगेगी। इससे पूर्व उपभोक्ताओं की मांग पर कनेक्शन को हटाया भी जा सकता है।
इसके अलावा एक अन्य स्कीम के तहत किसी भी प्लान में ब्रॉड बैंड कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को मासिक किराए के 125 रुपए देने होंगे। इसके बदले उपभोक्ता को 2 एमबीएस तक की स्पीड एवं 150 एमबी फ्री डाउन लोड एवं अपलोड की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। यह स्कीम अजमेर, ब्यावर, मदनगंज, नसीराबाद, पुष्कर, केकड़ी, बिजयनगर एवं तिलोनिया में उपलब्ध है।