HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

अंजुमन के नक्श-ए-कदम पर

अजमेर.anjuman अंजुमन सैयदजादगान के बाद अब तारागढ़ की पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान के चुनाव में भी गुप्त मतदान की मांग उठने लगी है। तारागढ़ निवासियों की अपील पर सिविल जज कनिष्ठ खंड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम वर्ग) अजमेर नगर पश्चिम ने मंगलवार को पंचायत खुद्दाम तारागढ़ के सदर और सचिव को नोटिस जारी कर बुधवार को अदालत में तलब किया है।

तारागढ़ निवासी सैयद शाकिर हुसैन और सैयद सज्जाद हुसैन ने अपील दायर कर आरोप लगाया कि तीन साल का निर्धारित कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी पदाधिकारियों ने अब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है। ओपन वोट के नाम पर कौम को बांध रखा है। इससे आपस में झगड़े होते हैं। निष्पक्ष और भयरहित चुनाव कराने के लिए यहां जारी ओपन वोट बंद कराए जाएं और गुप्त मतदान की व्यवस्था हो। मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम वर्णमाला के अनुसार ही दिए जाएं।

क्या है व्यवस्था

पंचायत के बॉयलाज के मुताबिक यहां 7 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में दो अलग-अलग पार्टी क्रमश: क्रमांक 1 से 7 और 7 से 14 खड़ी होती हैं। यहां भी ओपन वोट के जरिए ही उम्मीदवारों का चुनाव होता है। एक ही कौम के लोग होने के कारण आपस में रिश्तेदारियों के चलते काफी विवाद होते हैं। इस समय सैयद अबरार हुसैन की सदारत वाली कार्यकारिणी पंचायत पर काबिज है।

यौम-ए-अजा के दिन हैं

6 फरवरी को ही कार्यकाल पूरा हुआ है। इसके बाद मोहर्रम का महीना शुरू हो गया और यौम-ए-अजा के दिनों की शुरूआत हो गई। 8 रबी उल अव्वल तक खुशी के कार्य नहीं हो सकते। उसके बाद ही चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
-सैयद अबरार हुसैन, सदर पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान, तारागढ़





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: