HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा

बीकानेर. पुलिस ने उस्तों की बारी के अंदर एक मकान पर दबिश देकर लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। मौके से सटोरिये को गिरफ्तार कर सामान भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस को नयाशहर थाना क्षेत्र में आचार्यो की घाटी के नीचे उस्तों की बारी के अंदर क्रिकेट सट्टा किए जाने की जानकारी मिली थी। एसपी हवासिंह घुमरिया से वारंट लेकर कोटगेट व कोतवाली थाना पुलिस ने उस्तों की बारी में विष्णु अग्रवाल के मकान में दबिश दी।

वह मकान के फस्र्ट फ्लोर पर बने कमरे में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे फाइनल मैच पर क्रिकेट सट्टा कर रहा था। पुलिस ने मौके से विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लेपटोप कम्प्यूटर, टीवी, दो सीपीयू, चार मोबाइल सहित 12 उपकरण बरामद कर लिए। कोटगेट एसएचओ राजेन्द्रसिंह ने बताया कि विष्णु ने अपने मकान में टीवी कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस को घर में आता देख उसने कम्प्यूटर से सट्टे का डाटा मिटाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका।

पुलिस को उसके पास से करीब 30 लाख रुपए के क्रिकेट सट्टे का पता चला है। कम्प्यूटर की हार्डडिस्क की जांच करने पर सट्टे की राशि बढ़ने की उम्मीद है। उसने एनसीडीईएक्स की लाइन ले रखी थी। अभियुक्त व बरामद सामान नयाशहर थाना पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

बेखबर थी नयाशहर थाना पुलिस

उस्तों की बारी के अंदर चल रहे लाखों रुपए के क्रिकेट सट्टे से नयाशहर थाना पुलिस बेखबर थी। एसपी के निर्देश पर कोटगेट व कोतवाली थाना पुलिस ने नयाशहर थाना क्षेत्र में दबिश देकर सटोरिये विष्णु को दबोचा। बाद में उसे नयाशहर पुलिस को सौंप दिया। रात करीब 11.30 बजे भी नयाशहर थाने के पुलिसकर्मी इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: