HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

देश से जुड़ने में अभी 16 महीने और

बीकानेर.rail उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक अशोक गुप्ता ने कहा कि बीकानेर के लोगों को नई रेलों के लिए केवल 16 महीनों का इंतजार करना होगा। उसके बाद बीकानेर देश के लगभग प्रमुख स्थानों से रेलसेवा से जुड़ जाएगा। अगले साल जुलाई में लागू होने वाले रेल टाइमटेबल में आधा दर्जन से अधिक नई ट्रेने शामिल होगी जो बीकानेर और लालगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए गुप्ता मंगलवार को अपने कोच में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। गुप्ता ने कहा कि इस रेल बजट में बीकानेर को नई ट्रेने नहीं मिलने का मुख्य कारण आमान परिवर्तन का पूरा नहीं होना है। मार्च 2009 तक बीकानेर से नई दिल्ली तक ब्राडगेज लाइन बिछ जाएगी। फिर शुरू होगा बीकानेर में रेल विकास की व्यापक प्रक्रिया।

उन्होंने कहा कि बीकानेर किसी परिचय का मोहताज नहीं है, ऐसे में उसके साथ भेदभाव करने का सवाल ही नहीं उठता। बस थोड़ा इंतजार करना होगा। दिल्ली से बीकानेर के लिए रात में ट्रेन के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि इस बारे में रेलवे बोर्ड स्तर पर विचार-विमर्श हो चुका है और बहुत जल्द बीकानेर से दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन को दिल्ली से रात में रवाना किया जाएगा ताकि बीकानेर के लोगों को फायदा हो। बीकानेर को चेन्नई, उदयपुर, पुरी, वाराणसी सहित कई नई ट्रेन मिलेगी।

ग्रुप-डी के पदों पर जून में नियुक्ति

जोन स्तर पर आयोजित ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया जून तक पूरी हो जाएगी। गुप्ता ने बताया कि फिजिकल परीक्षा मार्च के आखिर तक संपन्न हो जाएगी। इसके बाद चार मई को लिखित परीक्षा होगी,इसका परिणाम दस दिनों में जारी कर दिया जाएगा और उसके बाद नियुक्ति देने का कार्य होगा। यह कार्य जून के पहले पखवाड़े तक संपन्न हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: