HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

मलेरिया की जड़ पर होगी चोट

बीकानेर.cartoon स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया हाईरिस्क जोन के मद्देनजर बीकानेर में एंटोमोलोजिस्ट की नियुक्ति का आदेश दिया है। जोधपुर की डा.रीना को इस पद पर नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। सीएमएचओ डा.नृसिंह बीठू के मुताबिक संभवतया एक-दो दिन में डा.रीना ज्वॉइन करेगी।

एंटोमोलोजिस्ट का काम मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी बीमारियां फैलाने वाले एनाफिलिज व एडीज मच्छरों को पकड़कर उनकी नियमित जांच करना और उनके पोस्टमार्टम से यह पता लगाना है कि बीमारियों के वायरस किस हद तक मौजूद है। साथ ही ऐसे मच्छरों की तादाद क्षेत्र विशेष में कितनी है। इस विश्लेषण के अनुरूप ही क्षेत्रवार एंटीलार्वल गतिविधियां तय की जा सकती है। इसके साथ ही बजट में कोलायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवर्तित करने की घोषणा भी हुई है।

नहरी क्षेत्र के दौरे में मुख्यमंत्री ने बज्जू में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषित कर दिया था। ऐसे में बीकानेर जिले के सर्वाधिक मलेरिया हाईरिस्क जोन में दो सीएचसी होने से अतिरिक्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ मिलेगा जिसका फायदा भी इन क्षेत्रों को होने की उम्मीद है। डिप्टी सीएमएचओ डा.जे.पी.लखोटिया का कहना है, एंटोमोलोजिस्ट नियुक्त होने से महामारी जैसी स्थितियों का पूर्वाभास हो सकता है।

दो महीने 13 रोगी

बीकानेर जिले को मलेरिया एंडमिक जोन भी माना जाता है जहां सिर्फ बरसात के मौसम में ही नहीं वर्षर्पयत इक्का-दुक्का मलेरिया रोगी आते रहते हैं। इस साल के दो महीनों में ही 13 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से खरनाक फेल्सीपेरम से पीड़ित मरीजों की संख्या तीन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: