HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

‘महाभारत’ को लेकर एकता चुप

टेलीटॉक.ekta छोटे परदे की साम्राज्ञी एकता कपूर ने बड़े जोर-शोर से ‘महाभारत’ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने इस सीरियल को लेकर चुप्पी साध ली है। हाल ही में बालाजी टेलीफिल्म्स के नए सीरियल ‘किस देश में होगा मेरा दिल’ के सेट पर बातचीत के दौरान इस सीरियल का जिक्र आते ही एकता बिफर गईं और उन्होंने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एकता कपूर ने रोनित रॉय समेत अन्य कुछ कलाकारों को लेकर ‘महाभारत’ बनाने की घोषणा की थी। खबर यह थी कि एकता अपनी महाभारत नाइन एक्स चैनल पर लेकर आने वाली हैं, लेकिन नाइन एक्स की सीईओ इंद्राणी मुखर्जी ने ऐसी किसी संभावना से साफ इनकार किया है।

दूसरी ओर स्टार ने पिछले हफ्ते बॉबी बेदी के साथ मिलकर ‘महाभारत’ की घोषणा कर दी थी। जब उनका ध्यान इन बातों की ओर दिलाया गया तो उनका तर्क था कि जो हो रहा है, वह होने दीजिए।

एक ही समय में एक ही विषय पर कई धारावाहिक बनते हैं और प्रसारित भी होते हैं। वे जो ‘महाभारत’ बना रही हैं, वह कब और किस चैनल पर प्रसारित होगा, इसके बारे में जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा। इस समय वे इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: