News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. सीबीएसई के 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में मंगलवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल-8 में बिजनेस स्टडीज के पेपर के दौरान एक छात्रा बेहाश हो गई। यह छात्रा डीएवी स्कूल-8 में 12वीं क्लास के कॉमर्स सेक्शन की स्टूडेंट है।
डीएवी स्कूल का बोर्ड का सेंटर सेक्टर 8 के गवर्नमेंट स्कूल में बना था। बेहोश होने पर छात्रा के स्कूल से काउंसलर और उसके पेरेंट्स को बुलाया गया। इसके अलावा एजूकेशन डिपार्टमेंट के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पहले भी जहर खा चुकी है छात्रा: एजूकेशन डिपार्टमेंट के एक आला अधिकारी ने बताया की छात्रा ने करीब 10 दिनों पहले जहर खा लिया था। अधिकारी के अनुसार तब जहर खाने का कारण छात्रा की फैमिली प्रॉब्लम सामने आया था।
अधिकारी ने बताया की कुछ दिन पहले घर में हुए झगड़े से छात्रा बहुत परेशान थी और इसीलिए उसने जहर खाया। अधिकारी के मुताबिक जहर खाने के बाद छात्रा को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
आधा घंटा एक्स्ट्रा टाइम: छात्रा के बेहोश होने के बाद उसे जब होश में लाया गया तो वह बहुत नर्वस दिखीं। इस पर यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट की रजामंदी से स्कूल प्रशासन ने छात्रा को पेपर के लिए आधे घंटा का एक्स्ट्रा टाइम दिया। इसके अलावा छात्रा के पेरेंट्स डीपीआई स्कूल्स एसके सेतिया से भी मिले।