HomeNewsNational National

नागालैंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

कोहिमा. नागालैंड की 60 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है।

राज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर चार बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राज्य में मतगणना 7 मार्च को प्रारंभ की जाएगी।

प्रदेश के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए 168 अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में कोई भी अप्रिय घटना होने पर सुरक्षा बलों को घटनास्थल तक पहुंचाने के लिए ‘एम1-17’ दो हेलीकाप्टर विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।

इस बार प्रदेश के 13 हजार मतदाता विधानसभा चुनाव में 218 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उनमें ‘नागालैंड पीपुल्स फ्रंट’ (एनपीएफ) के 56 प्रत्याशी, कांग्रेस के 60, भारतीय जनता पार्टी के 23, राष्ट्रीय जनता दल के 25, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (एनसीपी) के आठ उम्मीदवार मुख्य रूप से भाग ले रहे हैं।

इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनपीफ के बीच कांटे की टक्कर होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: