मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया में मोटे लोगों की मुसीबतें और भी बढ़ती नजर आ रही है। वहां की सरकार ने मोटे लोगों को सबक सिखाने के लिए अतिरिक्त वजन होने पर ‘कर’ लगाने का प्रावधान किया है।
ऑस्ट्रेलिया सरकार थुलथुल शरीर वाले मोटे लोगों पर ‘फैट टैक्स’ के नाम से अतिरिक्त कर लगाने जा रही है। यह कर स्वास्थ्य बीमा करने वाली कम्पनियां मोटे लोगों से 50 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम लगा कर वसूलेंगी।
इतना ही नहीं, अगर मोटापे से ग्रसित बीमा धारक धूम्रपान या किसी अन्य अधिक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं तो उसे प्रीमियम के रूप में 300 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि अदा करनी पड़ेगी।
देश की लगभग सभी प्रमुख बीमा कम्पनियों ने भी मोटापे की मार झेल रहे लोगों की जेब ढीली करने की तैयारी पूरी कर ली है।