न्यूयार्क.भारतीय मूल के एक अमेरिकी अनुसंधानकर्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तनाव और शराब की लत के बीच संबंध स्थापित करने वाले एक ‘मॅकलिक्यूल’ की खोज की है। इसके चलते शराब की आदत छुड़ाने के नए तरीकों की खोज संभव होगी।
‘इलिनोए’ विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता सुभाष पांडे के अनुसार, ‘‘शराब की आदत पड़ जाने का एक बड़ा कारण है तनावग्रस्त होने और शराब पीने के बीच स्थापित होने वाला संबंध। यह जुड़ाव ही शराब व्यक्ति को शराब पीने के लिए मजबूर करता है।’’
पांडे और उनके सहयोगियों ने मस्तिष्क के एक हिस्से में मौजूद ‘आर्•’ नामक एक प्रोटीन की खोज की है। पशुओं पर हुए प्रयोगों के दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि यह प्रोटीन शराब छोड़ने के बाद पैदा होने वाले लक्षणों को नियंत्रित करने में सक्षम है।
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार शराब पीने के आदी लोगों में इस प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है जिसके कारण वह तनाव का शिकार होते हैं और शराब पीकर खुद को सामान्य महसूस करते हैं।