HomeNewsNational National

बिहार के सांसद गोबर के कीड़े: ठाकरे

मुम्बई. शिवसेना सुप्रिमो बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में एक बार फिर क्षेत्रवाद की गंदी राजनीति का नमूना पेश किया है। बाल ठाकरे ने अपने लेख में बिहारी सांसदों को जमकर लथाड़ा है। उन्होंने बिहार के सांसदो को गोबर के कीड़े के खिताब से नवाजा है। उन्होंने कहा कि बिहार के नेताओं का दिमाग सड़ गया है और उनके सड़े दिमाग का नमूमा हमें संसद में देखने को मिला है।

बाल ठाकरे ने लिखा है कि बिहार में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। उनका कहना है कि हमें बिहार के सांसदों से किसी भी तरह की सीख लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योकि ज्यादातर बिहारी नेता गुंडे है। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के महराजगंज से सांसद सिंह को 'हत्यारा' बताते हुए लिखा है कि 'उनकी जगह जेल में है लेकिन वह संसद में हैं।' संपादकीय में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ भी कुछ टिप्पणी किया है

बाल ठाकरे के इस संपादकीय का बिहारी सांसदों ने खुलकर विरोध किया। बिहार के सांसदों की आलोचना करते हुए संपादकीय लिखे जाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठा और कुछ सदस्यों ने समाचारपत्र के संपादक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कुछ सांसदों ने तो बाल ठाकरे पर मोका का कानून लगाने की भी मांग की है।लालू यादव ने कहा कि बाल ठाकरे सठ्ठीयां गए हैं इसलिए उलजलूल बातें कर रहे हैं।

वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल कृष्णा ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं इस मामले में भाजपा के नेताओं ने गोलमोल रुख अपना रखा है। वे इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: