नई दिल्ली.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमारे देश के किसान कर्ज के बोक्ष तले दब गए थे। मनमोहन ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करके उन्हें नई जिंदगी है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि अब जब हमने कर्ज माफ कर दिया है तो सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर हम इतने पैसों का इंतजान कहां से करेंगे। तो मैं बता दूं कि हमें यह कदम उठाने के लिए एनडीए सरकार की नीतियों ने मजबूर किया।
मनमोहन ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियां किसानों और कृषि के खिलाफ थे। एनडीए सरकार ने किसानो के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के समय से आ रही किसानों के कर्ज को हमने उतार दिया है। अब किसान एक नई जिंदगी का शुरुआत कर सकते हैं।