शिकागो. एक नए अध्ययन में पाया गया है कि आपके बाथ में महंगा खुशबूदार तेल मिला देने से आपका मूड तो खुशनुमा हो जाएगा लेकिन इससे आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं होने वाला। ऐरोमा थैरेपी प्रोडक्ट्स के नाम पर कई हैल्थ एंड ब्यूटी कंपनीज ने इलाज करने वाले सैंट आदि बनाकर करोड़ों डॉलर बनाए हैं।
पर बहुतेरे घरेलू इलाजों की तरह ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है कि इन सुगंधों से वाकई कोई फायदा होता है। ओहियो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक ग्रुप ने सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐरोमाथैरेपी सैंट में से दो सैंट- लैवैंडर और लैमन की कथित स्ट्रैस से निजात दिलाने और इलाज करने वाले गुणों का परीक्षण करने का फैसला किया।
ग्रुप के प्रमुख विज्ञानी जैनिस कीकॉल्ट ग्लेसर ने कहा, दोनों चीजों का इनसानी सेहत के लिए काफी असरदायक है, पर हम यह देखना चाहते थे कि इनकी सुगंध वाले तेल भी सेहत पर को कोई असर छोड़ते हैं या नहीं। कई परीक्षणों से पता चला कि ऐसा कोई असर नहीं होता है। लैवैंडर से ज्यादा असरदायक तो डिस्टिल्ड वाटर में पाया गया है।
शोधकर्ताओं ने कहा, हम तो बस यह संदेश देना चाहते हैं कि अच्छी खुशबू से आप बेहतर तो महसूस कर सकते हैं, पर यह उम्मीद न करें कि यह आपको शारीरिक रूप से चंगा कर सकती है।