HomeNewsNational National

प्रधानमंत्री ने आडवाणी व एनडीए पर बरसाए शब्दबाण

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री ने आडवाणी व एनडीए पर बरसाए शब्दबाण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी पर वार करते हुए बुधवार को कहा कि 2004 तक सत्ता में रहने के दौरान आडवाणी किसानों की आत्महत्या और आतंकवाद के मुद्दे पर फेल रहे।

लोकसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) खाद्य उत्पादन को आगे बढ़ाने और मुद्रास्फीति को रोकने के साथ आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों के मोर्चे पर भी असफल रही।

संसद पर आतंकवादी हमले को याद करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह उस काले दिन को नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान लड़ाई के करीब पहुंच गए थे।

लताड़ने के अंदाज में मनमोहन सिंह ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक पहलू है कि एनडीए के समय हमारे देश के विदेश मंत्री जसवंत सिंह आतंकवादियों को साथ लेकर अफगानिस्तान गए।

उन्होंने कहा कि आज किसानों के हितों को लेकर हमारी आलोचनाएं की जा रही हैं। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि आलोचना करने वाले दल जब सत्ता में थे, तब वे क्या कर रहे थे। प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि आडवाणी सांप्रदायिकता भड़काने के भी आरोपी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: