HomeNewsNational National

उड़ीसा में नक्सलवादी हिंसा के दौरान एक घायल

भुवनेश्वर. उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार नक्सलियों ने मंगलवार को ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) पर उस समय हमला बोल दिया जब उरबेलगुडा और कांडापल्ली गांव के पास बिलीगुडा इलाके के जंगल में एसओजीकर्मी इकट्ठा हुए थे।

यह जगह भुवनेश्वर से लगभग 720 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस और नक्सलियों के बीच तीन घंटे तक लड़ाई चलती रही।

घायल होने वाला पुलिसकर्मी रविंद्र पात्रा 24 वर्ष का है। पुलिस को नक्सलियों की वर्दी और उनके साहित्य हाथ लगे हैं। वहां से खाने का समान भी बरामद हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: