HomeNewsNational National

ज्यादातर सांसदों की राय में जल्द होंगे आम चुनाव

नई दिल्ली. देश के अधिकतर सांसदों को उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक आम चुनाव संपन्न हो जाएंगे। हाल ही में वित्त मंत्री पी. चिदबंरम द्वारा पेश किए गए लोकलुभावन बजट ने भी सांसदों की इस धारणा को और अधिक मजबूत बना दिया है।

सांसदों ने कहा कि कांग्रेस बजट को जल्द ही संपन्न होने वाले आम चुनावों में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है।

कांग्रेस सांसद किशोर चंद्र देओ ने कहा, ‘‘हां, साल के अंत में चुनाव संपन्न करवाने को लेकर कुछ अफवाह तो अवश्य फैली है।’’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद मोहम्मद मकीम मानते हैं कि इस बजट के प्रावधानों से स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष की समाप्ति से पहले चुनाव हो संपन्न हो जाएंगे। मकीम कहते हैं कि केन्द्र सरकार अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आम चुनावों की घोषणा कर देगी।

इसी प्रकार ‘राष्ट्रीय जनता दल’ (आरजेडी) के एक सांसद ने नाम न उगाजर करने की शर्त पर कहा कि केवल कांग्रेस ही जल्दी चुनाव संपन्न करवाना चाहती है। यह पार्टी राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश में आम चुनाव संपन्न करवाना चाहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: