HomeHealth Health

शराब बना आधुनिकता का परिचायक

न्यूयॉर्क. आजकल शराब पीना भी स्टेट्स सिंबल बनता जा रहा है। आधुनिक जीवन-शली ने लोगों को काफी हद तक शराब-सिगरेट की ओर प्रेरित किया है। आधुनिकता की होड़ ने कई लोगों को शराब पीने की लत लगा दी है।

इस अध्ययन को पूरा करने वाले ‘नेशनल इंस्टीटच्यूट ऑफ हेल्थ’ के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन से यह बात सामने आई है कि आधुनिकता की होड़ ने कई लोगों को शराब पीने की लत लगा दी है।

यह अध्ययन ‘अल्कोहलिज्म : क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च’ जर्नल में प्रकाशित की गई है।

यह अध्ययन 44 हजार शराब पीने वालों पर किया गया जो दिन में लगभग 12 बार शराब पीते हैं और पाया गया कि उनमें से आधे से अधिक लोगों की कुछ सालों में ही अल्कोहल के कारण मौत हो गई।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होने से लोगों की हृदयवाहिनी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। कई बार अल्कोहल के कारण कैंसर और अन्य बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: