Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली. शेयर बाजार डांवाडोल बने रहने पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने निवेशकों से कहा है कि वे घबराएं नहीं और लंबे समय में मुनाफे के लिए निवेश करना जारी रखें।
वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में जो उबाल आ रहा है उससे खतरे की कोई बात नहीं है और विश्वास रखिए कि हम 2008-09 में भी एक बेहतरीन मुकाम हासिल कर नई ऊंचाइयां छूने वाले हैं।
वित्त मंत्री ने लोगों की उस मांग को लेकर भी गंभीरता जताई है जिसमें 20 लाख रुपए तक के आवासों पर ऋण के लिए ब्याज दरों को कम करने की जरूरत बताई गई है।