Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

एटमी करार : लेफ्ट ने फिर बनाया दबाव

नई दिल्ली. नागरिक परमाणु करार को लेकर वॉशिंग्टन से भारत को मई तक की डैडलाइन मिलने के बाद सरकार द्वारा आगे कदम बढ़ाने को लेकर लेफ्ट ने फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है और उसने तुरंत यूपीए-लेफ्ट समिति की बैठक की मांग की है।

सीपीआईएम के नेता प्रकाश करात ने विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार के मुख्य सहयोगी और घटक लेफ्ट के साथ बातचीत करने के लिए यूपीए-लेफ्ट समिति की बैठक 15 मार्च तक बुलाई जाए।

सीपीआई नेता डी राजा ने आज सुबह करात से मुलाकात कर लेफ्ट के रुख को लेकर बातचीत की। सरकार अगर लेफ्ट के विरोध के बावजूद करार पर आगे कदम बढ़ाती है तो लेफ्ट का क्या रुख होगा? इस बारे में राजा ने करात के साथ चर्चा की।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: