भोपाल. महाशिवरात्रि पर रातापानी अभयारण्य में स्थित केरी वाले महादेव मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को चालीस से दो सौ रुपए फीस देनी पड़ी। दरअसल, यह शुल्क अभयारण्य में प्रवेश के लिए था। भोपाल वृत्त के वन संरक्षक एके भट्टाचार्य का कहना है कि यह शुल्क अभ्यारण्य में प्रवेश के लिए लिया जाता है।
मंदिर अभयारण्य के भीतर होने से शुल्क वसूलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर के लिए अलग सड़क बना दी जाए और उसे फेंसिंग कर दिया जाए, तो यह शुल्क माफ किया जा सकता है। ऐसा करने पर यह साफ हो जाएगा कि संबंधित अभ्यारण्य के अन्य क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करेगा।