HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अब संवेदनशील कालेजों की होगी वीडियोग्राफी

भोपाल. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के ऐसे कालेजों की वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए हैं, जिनमें परीक्षा के दौरान नकल की आशंका रहती है। विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों में शुरू हुई मुख्य परीक्षाओं के लिए संभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने सभी अतिरिक्त संचालकों को कहा है कि वे विश्वविद्यालय की सहमति लेकर संवेदनशील कालेजों की वीडियोग्राफी करवा सकते हैं। वीडियोग्राफी संबंधित कलेक्टर द्वारा तय की गई एजेंसी के जरिए ही कराई जा सकेगी। प्रमुख सचिव ने समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही परीक्षा से संबंधित खबरों की तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाने तथा उन पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

परीक्षाओं पर निगरानी रखने के लिए सभी संभागों के अतिरिक्त संचालकों के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बना जा रहे हैं। इन नियंत्रण कक्षों को विश्वविद्यालयों की सूचनाएं संबंधित कालेजों को भेजने की जिम्मेदारी भी दी गई है। किसी भी तात्कालिक प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की मदद लेने हेतु संबंधित अधिकारियों से नियमित संपर्क में रहने का काम भी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी का ही होगा। सभी नियंत्रण कक्षों में प्राप्त सूचनाओं का हर दिन का रिकार्ड संचालनालय को भिजवाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: